हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना के गांव सालेपुर कोटला में किसान नेताओं ने पंचायत घर के निर्माण का काम रुकवा दिया और जबरदस्त हंगामा किया। भारतीय किसान यूनियन राजनैतिक के पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और कहा कि यह है निर्माण एक गरीब के मकान को तोड़कर कराया जा रहा है जो सरासर गलत है। प्रदर्शन कर रहे भाकियू अराजनैतिक के पदाधिकारियों ने कहा कि जिस जगह को तोड़कर पंचायत घर का निर्माण कराया जा रहा है वहां रिजवान का वर्षों पुराना मकान है।
मकान को तोड़ने से रिजवान बेघर हो गया है जिसे न्याय मिलना चाहिए। प्रदर्शनकारियों ने एक आवाज में कहा कि जब तक न्याय नहीं मिल जाता तब तक आंदोलन जारी रहेगा। इस दौरान चाहत अली, उम्मेद, जावेद आदि मौजूद रहे।
अब घर बैठे कराएं इंश्योरेंस: 9756129288


























