हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : लखीमपुर खीरी में हुए बवाल के विरोध में सोमवार को हापुड़ में कांग्रेसी भी सड़क पर उतर आए और कांग्रेसियों ने धरना देकर प्रदेश सरकार को खूब कोसा।
शहर कांग्रेस कमेटी हापुड़ की अगुवाई में शहर अध्यक्ष अभिषेक गोयल, नरेश भाटी, मोनिका शर्मा, विक्की शर्मा, अयाजुद्दीन सहित सैकड़ों कांग्रेसी एक जुलूस के रुप में कांग्रेस के झंडे लहराते हुए तहसील चौपला पर पहुंचे और विरोध प्रदर्शन किया। हापुड़ के कांग्रेसी प्रदेश सरकार को किसान व व्यापारी विरोधी बताते हुए सड़क पर लेट गए और सरकार के विरोध में नारे लगाए।
हापुड़ के कांग्रेसी धरने के माध्यम से प्रदेश सरकार को किसान विरोधी बता रहे थे। कांग्रेसियों का आरोप थी कि सूबे की सरकार किसानों, व्यापारियों, मजदूरों व युवाओं के शोषण पर उतारु है। प्रशासन व पुलिस सूबे की सरकार की कठपुतली बनकर काम कर रहे है। विपक्षी नेताओं को लखीमपुर खीरी जाने से रोकना लोकतंत्र पर हमला है।
FoodHub दे रहे हैं Free Home Delivery, अभी कॉल करें: 6398888613, 7078480342




























