हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की बुलंदशहर रोड पर स्थित आवास विकास कॉलोनी में त्यागी नर्सिंग होम बिना पंजीकरण के ही चल रहा था। अस्पताल में मरीजों का ऑपरेशन भी किया जा रहा था। जिस समय स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापा मारा तो वहां तीन मरीज भर्ती मिले जिनमें से दो का हाल ही में हर्निया और पित्त की थैली का ऑपरेशन हुआ था। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को इसकी खबर तक नहीं लगी और जब जानकारी हासिल हुई तो वह महज नोटिस थमाकर लौट आए। बिना पंजीकरण चल रहे अस्पताल के खिलाफ सीलिंग की कार्रवाई नहीं की गई जिससे विभाग के अधिकारियों पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं।

हो रहे थे ऑपरेशन:
त्यागी नर्सिंग होम में मरीजों के ऑपरेशन भी किए जा रहे थे जो अपने आप में चिंता का विषय है।
दिखाई बीएमएस की डिग्री:
बुधवार को स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने नर्सिंग होम में जब छापा मारा तो चिकित्सकों ने बीएमएस की डिग्री दिखाई।
आठ बेड का अस्पताल:
त्यागी नर्सिंग होम में मरीजों के ऑपरेशन भी किए जा रहे थे। छह से आठ बेड के इस अस्पताल में मरीजों का ऑपरेशन किया जा रहा था।

अधिकारियों की साठगांठ से चल रहा था अस्पताल:
आपको बता दें कि त्यागी नर्सिंग होम अवैध रूप से चल रहा था जहां पर मरीज भी अपना उपचार कराने के लिए पहुंच रहे थे। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग की नाक के नीचे बिना पंजीकरण चल रहे इस अस्पताल ने अधिकारियों पर कई सवाल खड़े किए हैं।
ADMISSIONS OPEN FOR SESSION: 2023-24 ||SANSKAR EDUCATIONAL GROUP || 7251000130





























