विद्युत सुरक्षा मानकों का पालन करने में ही हित
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): विद्युत सुरक्षा दिवस के अवसर पर बुधवार को कलैक्ट्रेट सभागार में एक विद्युत सुरक्षा कार्यशाला का आयोजन किया गया। विद्युत सुरक्षा उत्तर प्रदेश शासन मेरठ रीजन मेरठ के उपनिदेशक मिथलेश कुमार ने विद्युत सुरक्षा के तैयार गाइड से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि होटल एवं वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों में विद्युत सुरक्षा की दृष्टि से निर्धारित मानकों का पालन जरुरी है। विद्युत् सामग्री एसआईएस/बीआईएस वाली ही प्रयोग करें। तथा विद्युत कार्य निदेशालय से प्राप्त लाइसैंस युक्त ठेकेदार से ही कराएं। विद्युत लाइन का अर्थ अवश्य हो। इसके अतिरिक्त उपस्थित जनों को इश्तहार व बुकलेट वितरित की गई जिसमें विद्युत सुरक्षा सम्बंधी गाइड लाइन थी और कहा कि विद्युत सुरक्षा के लिए जारी मानकों का पालन करने में सभी की भलाई है।
इस कार्य शाला फायर अफसर मनु शर्मा, हापुड़ स्माल स्कैल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष अमन गुप्ता, संजय सिंघल, पुरुषोत्तम अग्रवाल, रोहित कुमार आदि उपस्थित थे।
हापुड़: SUPER 99 लेकर आएं हैं SUPER PRODUCTS: 6396676540

































