
ऑनलाइन गेम खेलने वाले सावधान, ठगों ने 17. 50 लाख रुपए ठगे
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): साइबर ठग लोगों के साथ ठगी करने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपना रहे हैं। लोग भी साइबर ठगों की जाल का शिकार हो रहे हैं। ऑनलाइन गेम खिलाने का झांसा देकर साइबर ठगों ने अब 17. 50 लाख रुपए की ठगी को अंजाम दिया है। साइबर क्राइम पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हापुड़ की बुलंदशहर रोड पर स्थित मोहल्ला रफीक नगर निकट बिलाल मस्जिद निवासी आसिफ से साइबर ठगों ने ऑनलाइन गेम खिलाने का झांसा देकर 17. 50 लाख रुपए ठग लिए। शुरुआत में गेम खेलने के लिए कम रुपए निवेश कर उन्हें आसानी से छोटे-छोटे धन्नाशी लाभांश के रूप में प्राप्त होने लगी। इससे उन्हें भरोसा हो गया और गेम खेलने के लिए बड़ी राशी निवेश करनी शुरू कर दी। जब प्लेटफार्म से बड़ी धनराशि निकालने का प्रयास किया तो वेबसाइट द्वारा उनके रुपए नहीं दिए गए। इसके बाद उन्होंने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
अपने बच्चे की गणित की क्षमता को बढ़ाएँ। अपने बच्चे की एकाग्रता कौशल में सुधार लाएं। आज ही ज्वाइन करें SIP Abacus Hapus. फ्री ट्रायल क्लास के लिए सम्पर्क करें: 6396456731

































