👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जिला सेवायोजन कार्यालय हापुड़ द्वारा 10 सितंबर को एक ऑनलाइन रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है जिसमें सेवा योजन कार्यालय में पंजीकृत अभ्यार्थी ही भाग ले सकेंगे। इस ऑनलाइन रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की लगभग 5 कंपनियां हिस्सा लेंगी। चयन प्रक्रिया के लिए कंपनियों द्वारा टेलिफोनिक साक्षात्कार किया जाएगा जिसमें शैक्षिक योग्यता, हाई स्कूल, इंटर और स्नातक के अभ्यार्थियों भाग ले सकेंगे। भाग लेने के लिए इच्छुक अभ्यर्थी www.sewayojan.up.nic.in पर लॉगइन कर भाग ले सकते हैं। किसी भी समस्या के लिए 0122-2300121 पर संपर्क कर सकते हैं। ऑनलाइन रोजगार मेले का आयोजन 10 सितंबर को सुबह 10:00 बजे किया जाएगा।
Property Mela: खरीदें प्लॉट व फ्लैट, कॉल करें 9540030099





























