हापुड़: क्रीड़ा भारती का योग व सेल्फ डिफेंस कार्यक्रम प्रारंभ हो चुका है। हापुड़ की टीम अपने पूर्ण मनोयोग व जोश के साथ पूर्व नियोजित कार्यक्रम के क्रियान्वयन के लिए जुट गई है। प्रातः 5:30 बजे से 6:30 बजे तक योगाचार्य मोहित शर्मा ने फेसबुक पर लाइव रहते हुए प्रत्येक आसन का महत्व बताकर योगासन कराएं। सायं रोहताश द्वारा सेल्फ डिफेंस की टेक्निक वीडियो बनाकर प्रस्तुत की गई। सभी कोऑर्डिनेटर ने योग व सेल्फ डिफेंस की वीडियो अपने-अपने व्हाट्सएप ग्रुप पर शेयर की ताकि कोई भी प्रतिभागी वंचित न रह सके।

इसके बाद प्रीति त्यागी, वंदना सिंघल, रिचा शर्मा व रोहतास द्वारा प्रतिभागियों की शंका का समाधान गूगल मीट पर किया गया। प्रतिभागियों द्वारा योगासन व सेल्फ डिफेंस की तकनीक का स्वयं प्रदर्शन कर छोटे-छोटे वीडियो और फोटोस अपने कोऑर्डिनेटर को भेजे गए। कोऑर्डिनेटर्स ने यह वीडियो व फोटो कार्यक्रम संयोजक वर्षा तेवतिया को प्रेषित किए। निर्णायक मंडल द्वारा सात वीडियो चुने गए हैं। यह सभी वीडियो फेसबुक पर पोस्ट किए गए हैं। अब ऑडियंस पोल के द्वारा योगी ऑफ द डे का चुनाव किया जाएगा।

























