
दो बाइकों की भिड़ंत में एक युवक की मौत, एक की हालत गंभीर
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के सिंभावली क्षेत्र के गांव रझेड़ा में हुई दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान 25 वर्षीय राहुल पुत्र कृष्ण निवासी गांव सेना के रूप में हुई है जिसके परिवार में कोहराम मचा है। वहीं हादसे में घायल एक अन्य युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया जिसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया है जहां युवक का उपचार जारी है।
मामला शनिवार की शाम का है जब सिंभावली में निजी चिकित्सक के यहां कार्यरत राहुल अपनी बाइक पर क्लीनिक से गांव लौट रहे थे। जैसे ही वह गांव रझेड़ा के पास पहुंचे तो अन्य बाइक पर सवार होकर आ रहे गांव सेना निवासी मुस्तफा और राहुल की बाइक की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। भीषण टक्कर में राहुल की मौत हो गई जबकि मुस्तफा को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया जिसे मेरठ रेफर कर दिया।
मोना ड्रीम गैलरी से 999/- की शॉपिंग पर 1 GIFT FREE: 9927143205, 7817840559































