भारतीय संस्कृति को अपमानित करने वाले को भारत में रहने का हक नहीं










भारतीय संस्कृति को अपमानित करने वाले को भारत में रहने का हक नहीं

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): भारतीय जनता पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत शारदा ने बुधवार को हापुड़ मे दावा किया कि लोकसभा-2024 के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश में सभी 80 सीटों पर किला फतह करेगी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फिर से प्रधानमंत्री बनेंगे। केंद्र में मोदी और प्रदेश में योगी सरकार ने देश और प्रदेश की दिशा बदलने का काम किया है। देश और प्रदेश विकास की और अग्रसर है।

भाजपा नेता विनीत शारदा वैश्य समाज की कोर कमेटी की बैठक में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। भाजपा ने कहा कि सपा सरकार में उत्तर प्रदेश एक बीमारु प्रदेश के रुप मे जाना जाता था। अपराध चरम पर थे। बहन-बेटियां सुरक्षित नहीं थी। भाजप ने सत्ता संभालने के बाद प्रदेश से माफियों और गुंड़ों का राज समाप्त किया है। अपराधी जेल में है या प्रदेश छोड़ कर भाग गए है। पूरा प्रदेश भय मुक्त है। योगी माडल को अन्य प्रदेश भी अनुसरण कर रहे है।

भाजपा नेता विनीत शारदा ने कांग्रेस के सीनियर लीडर और उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड के पूर्व राज्यपाल अजीज कुरैशी  के विवादित बोल, जिसमें उन्होंने गंगा और नर्मदा को लेकर बयान दिया है, पर कहा कि जो भारत में रह कर भारतीय संस्कृति का अपमान करें, उसे भारत में रहने का हक नहीं है। इस अवसर पर वैश्य समाज के संरक्षक नरेंद्र अग्रवाल, अर्चना कंसल, अनीता गुप्ता, रामकुमार गुप्ता आदि उपस्थित थे।

Admission Open Now for SA International School : 9258003065








Related Posts

11 लाख रुपए की चरस के साथ नेपाली पकड़ा गया

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): मेरठ की एएनटीफ यूनिट व पिलखुआ पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए नेपाल के एक तस्कर को छिजारसी टोल से आगे हिम्मतपुर कट…

Read more

ग्राम पंचायत महमूदपुर में घर-घर पहुंचा शुद्ध पेयजल

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन / पंकज कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़ विकास खंड के ग्राम पंचायत महमूदपुर में बुधवार को जल मिशन योजना के अन्तर्गत हर घर जल पहुंचाने के…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

11 लाख रुपए की चरस के साथ नेपाली पकड़ा गया

11 लाख रुपए की चरस के साथ नेपाली पकड़ा गया

ग्राम पंचायत महमूदपुर में घर-घर पहुंचा शुद्ध पेयजल

ग्राम पंचायत महमूदपुर में घर-घर पहुंचा शुद्ध पेयजल

कस्तूरबा विद्यालय के छात्रों ने पीएम संग्रहालय का भ्रमण किया

कस्तूरबा विद्यालय के छात्रों ने पीएम संग्रहालय का भ्रमण किया

परीक्षा देकर लौट रहे छात्र की सड़क हादसे में मौत

परीक्षा देकर लौट रहे छात्र की सड़क हादसे में मौत

किसान नेता के आत्मदाह के प्रयास से हड़कंप

किसान नेता के आत्मदाह के प्रयास से हड़कंप

चाकू व अवैध शराब पर मिली सजा व अर्थदण्ड

चाकू व अवैध शराब पर मिली सजा व अर्थदण्ड
error: Content is protected !!