हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा क्षेत्र में 21 साल पहले हुई सीमा और उसके दो बच्चों की हत्या के मामले में सीबीआई ने हत्यारोपियों को पकड़ने के लिए पिलखुवा में जगह-जगह पोस्टर चिपका दिए हैं और सुराग देने वाले को दस लाख रुपए का इनाम देने की घोषणा की है।
बता दें कि 24 जुलाई साल 2001 की शाम को 5:00 बजे पिलखुवा के किशनगंज मोहल्ला में सीमा गर्ग, बेटी भव्या और बेटा प्रत्यवंश की गला रेत कर हत्या कर दी गई थी। मामले में पिलखुवा थाने में रिपोर्ट दर्ज हुई जिसके बाद साल 2014 में यह केस सीबीआई को ट्रांसफर हुआ लेकिन हत्यारों का सुराग न लगने पर सीबीआई ने गुरुवार को पिलखुवा में सार्वजनिक स्थानों पर पोस्टर चस्पा कर दिए जिसपर लिखा है कि हत्यारोपी की जानकारी देने वाले को दस लाख रुपए का इनाम दिया जाएगा। इस पोस्टर पर पुलिस अधीक्षक सीबीआई विशेष अपराध-एक नई दिल्ली के कंट्रोल फोन नंबर को अंकित किया गया है।
किफायती दामों पर खरीदें टाइल्स: 9837824010


























