हर ब्लाक में प्रत्येक सप्ताह बनेंगे एक हजार आयुष्मान कार्ड










हापुड़,सूवि(ehapurnews.com): मुख्य विकास अधिकारी प्रेरणा सिंह ने गांवों को सतत विकास लक्ष्य से संतृप्त करने के निर्देश मंगलवार को विकास भवन में विकास कार्यों व नवाचार की समीक्षा बैठक में दिए। बैठक में उन्होंने अमृत सरोवर, खेल मैदान, पंचायत भवन, लाइब्रेरी आदि की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने दिवाली बाद मिशन मोड में कार्य शुरू करने के लिए कहा। बैठक में जिला विकास अधिकारी देवेंद्र प्रताप सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी वीरेंद्र सिंह, जिला अर्थ एवम संख्या अधिकारी विनायक शर्मा, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी प्रमोद कुमार, डी सी एनआरएलएम आशा देवी, सभी खंड विकास अधिकारी, सभी सहायक विकास अधिकारी पंचायत और सेक्टर प्रभारी मौजूद रहे। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि सतत विकास के नौ लक्ष्यों स्वच्छ गांव, गरीबी मुक्त गांव, बाल हितेषी गांव, पर्याप्त जल युक्त गांव, स्वच्छ एवम हरित गांव, आत्म निर्भर वुनियादी ढांचे वाला गांव, सामाजिक रूप से सुरक्षित व न्याय संगत गांव, सुशासन वाला गांव और महिला हितेषी गांव बनाने के लिए दिवाली बाद मिशन मोड में कार्य करने के लिए कहा। उन्होंने ग्राम स्तर पर इसके लिए कार्य योजना दिवाली से पहले बनाने के लिए कहा। सतत विकास लक्ष्य के नौ थीम से सचिव को अवगत कराने, उन्हें प्रशिक्षित करने के लिए कहा ताकि ठीक से धरातल पर लक्ष्य ग्रामों में हासिल किया जा सके। जिला पंचायत राज अधिकारी ने भरोसा दिलाया कि सचिव का प्रशिक्षण शीघ्र ही कर दिया जाएगा। मुख्य विकास अधिकारी ने ठोस व तरल अपशिष्ट प्रबंधन के कार्यों में तेजी लाने और समय से उनका भुगतान करने के लिए कहा। गोबंश की सुरक्षा खासकर आ रही सर्दी को देखते हुए तैयारी करने के निर्देश दिए। आयुष्मान कार्ड में भी तेजी लाने के लिए निर्देश दिए। हर ब्लॉक को सप्ताह में एक हजार आयुष्मान कार्ड बनवाने का लक्ष्य दिया।








Related Posts

क्रेन ने गाड़ी में मारी टक्कर

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धौलाना क्षेत्र की मसूरी गुलावठी रोड पर स्थित औद्योगिक क्षेत्र में गुरुवार को एक क्रेन चालक ने फैक्ट्री के बाहर…

Read more

अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को जमकर पीटा

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली युवती की शादी 29 अप्रैल 2025 को हापुड़ के आदर्श…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

क्रेन ने गाड़ी में मारी टक्कर

क्रेन ने गाड़ी में मारी टक्कर

अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को जमकर पीटा

अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को जमकर पीटा

जीएस विश्वविद्यालय में छत्रपति शिवाजी महाराज की 396 वीं जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई

जीएस विश्वविद्यालय में छत्रपति शिवाजी महाराज की 396 वीं जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई

पिलखुवा: गन्ने के खेत में लगी आग

पिलखुवा: गन्ने के खेत में लगी आग

पुलिस ने ठगी के 2 लाख 18 हजार रूपए वापिस दिलाए

पुलिस ने ठगी के 2 लाख 18 हजार रूपए वापिस दिलाए

छात्र-छात्राओं ने देखी सौर मंडल की संरचना

छात्र-छात्राओं ने देखी सौर मंडल की संरचना
error: Content is protected !!