हापुड़, सीमन/पुलकित अग्रवाल (ehapurnews.com): कोरोना वैक्सीनेशन के लिए जनपद में सोमवार आज महाअभियान चलाया जाएगा जिसके तहत 39 हजार लोगों को भरोसे का टीका लगाए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। कलस्टर और सरकारी अस्पतालों में कोरोना के टीके लगाए जाएंगे। कलस्टर में ऑन द स्पॉट पंजीकरण के बाद टीका लगाया जाता है। यह अभियान सोमवार आज जनपद के विभिन्न कलस्टर और सरकारी अस्पतालों में चलाया जाएगा। टीकाकरण अभियान को गति देने के लिए यह अभियान शहरी व ग्रामीण इलाकों में चलाया जाएगा।
बता दें कि अगर आपने कोरोना की पहली या दूसरी डोज (निर्धारित समय पर) नहीं लगवाई है तो आप उसे सेंटर पर जाकर लगवा सकते हैं। इसके लिए अगर कोई सरकारी कर्मचारी या अधिकारी आनाकानी करता है तो आप तुरंत जिले प्रतिरक्षण अधिकारी संजीव कुमार से 9634119276 पर संपर्क कर सकते हैं। जानें टीकाकरण केंद्र:






































