हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा एक स्टेशन एक उत्पाद योजना में रेलवे स्टेशनों को भी शामिल किया गया है। एक स्टेशन के उत्पाद योजना के तहत हापुड़ जनपद के मॉडल रेलवे स्टेशन पर रेल यात्रियों की सुविधा के लिए एक स्टेशन एक उत्पाद की योजना शुरू कर दी गयी है. इस योजना के अंतर्गत स्टेशन पर जिले में निर्मित पापड़ का स्टाल लगाया गया है जिससे कि हापुड़ के पापड़ को बढ़ावा मिलेगा और जो व्यापार कभी लुप्त होने की कगार पर आ गया था. अब वो फिर से बढ़ने लगा है. इससे छोटे व्यापार करने वाले व्यापारियों को भी फायदा पहुँचेंगा।
हापुड़ का पापड़ देश के साथ-साथ विदेश में भी काफी मशहूर है और हापुड़ के पापड़ की सबसे बड़ी खासियत ये है कि हापुड़ का पापड़ हाथों से बनाकर मार्किट में भेजा जाता है और हाथ से बनाये जाने के कारण पापड़ का स्वाद और भी बढ़ जाता है जो लोगों को बेहद पसंद है.
वहीं रेलवे प्रशासन अपने यात्रियों को बेहतर सुविधा देने के लिए हरसंभव प्रयास कर रहा है. एक स्टेशन एक उत्पाद योजना को शुरू करने का उद्धेश्य स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देना है।





























