👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ में ट्रैफिक उप निरीक्षक विजेंद्र पाठक पिछले कई दिनों से लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक कर रहे हैं और सड़क हादसों के मुख्य कारणों से अवगत करा रहे हैं. इसी क्रम में टीएसआई विजेंद्र पाठक रविवार को कुचेसर चोपला पर पहुंचे जहां यातायात जागरूकता अभियान के तहत कैडेट्स को यातायात नियमों के बारे में जागरूक किया और बताया कि हर चार मिनट में एक व्यक्ति की मौत सड़क हादसे की वजह से होती है. ऐसे में यातायात नियमों का पालन करना बेहद जरूरी है. इस दौरान कर्नल अजय कोहली, सूबेदार हंसराम सूबेदार, भानु प्रकाश आदि उपस्थित रहे.


























