हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की दिल्ली रोड पर स्थित रामलीला ग्राउंड के गेट नंबर-2 के पास बिजली की चपेट में आने से एक गौवंश की तड़प-तड़प कर मौत हो गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि बिजली विभाग की लापरवाही के चलते यह हादसा हुआ जहां ट्रांसफार्मर के पास से गुजर रहे तारों की चपेट में आकर गौवंश की मौत हो गई। यदि विभाग सतर्क रहता तो गौवंश की जान को बचाया जा सकता था। स्थानीय लोगों ने आसपास घूम रहे गौवंश को वहां से भगाया और खेलने वाले बच्चों को समझाया कि ट्रांसफार्मर के पास न जाएं ऐसा करना जानलेवा भी हो सकता है।
गुरुवार को बिजली विभाग की लापरवाही के चलते रामलीला मैदान में एक गौवंश की मौत हो गई। आपको बता दें कि करंट की चपेट में आने से यह पहली मौत नहीं है बल्कि इससे पहले भी जनपद के अन्य क्षेत्रों में तीन भैंसे, गाय की करंट की चपेट में आने से मौत हो चुकी है।


























