हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में चोरों के हौंसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं और पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी है। चोरी का ताजा मामला जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के अंतर्गत का है जहां गुरुवार की सुबह गांव अटूटा निवासी रविपाल की बाइक को चोरों ने अपना निशाना बना लिया। बता दें थाना हापुड़ देहात क्षेत्र में पिछले 15 दिनों में यह चोरी की तीसरी वारदात हुई है।
आढ़ती के यहां कार्य करता है रविपाल:
थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव अटूटा का निवासी रविपाल थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के अंतर्गत नवीन मंडी में एक आढ़ती के यहां कार्य करता है। गुरुवार को रोजाना की तरह ही वह बाइक से काम पर पहुंचा। नजर बचते ही चोरों ने बाइक को अपना निशाना बना लिया। मामला की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुट गई।
पिछले 15 दिनों में तीन बाइक चोरी:
बता दें कि जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ देहात क्षेत्र में बाइक चोरी की यह तीसरी वारदात है। 15 दिन पूर्व एक सुखवीर की बाइक को भी चोरों ने नवीन मंडी से चुरा था। दूसरी वारदात पन्नापुरी की है जहां तीन दिन पहले एक बाइक चोरी हुई थी हालांकि बाइक में पेट्रोल खत्म होने से बाइक वाहन स्वामी को वापस मिल गई। यह तीसरी होने से पुलिस की कार्यशैली पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं।
श्रीराम मंदिर में हुई चोरी में भी पुलिस के हाथ खाली:
गौरतलब है कि कुछ दिन पूर्व थाना हापुड़ देहात क्षेत्र की गढ़ रोड पर स्थित एक मंदिर में भी चोरों ने हाथ साफ किया था। लेकिन यहां भी पुलिस के हाथ खाली है। चोर लगातार अपना काम कर रहे हैं लेकिन पुलिस चोरों की नापाक हरकतों पर शिकंजा कसने में नाकाम साबित हो रही है। लगातार बढ़ती चोरी की घटनाएं पुलिस की कार्यशैली पर कई सवाल खड़े कर रही हैं।
ताज़ी सब्जियों की कार्ट घर बुलाएं, बाजार भाव पर सब्जियां पाए. Dekhbuy को कॉल करें: 8650607033
























