👁 0 views Views
हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र में चोरों ने एक घर को अपना निशाना बनाया जहां से चोर एक लाख पांच हजार की नकदी व सोने चांदी के आभूषण लेकर फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
अजय कुमार व प्रदीप कुमार पुत्रगण कुंवर पाल निवासीगण बीवी नगर बछलौता रोड बीती रात घर में सोए हुए थे। इसी बीच चोर घर में पहुंचे जिन्होंने करीब एक लाख की नकदी, पांच सोने के कुंडल, चार सोने की अंगूठी, आठ पाजेब, चांदी के सिक्के व अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया और फरार हो गए। बुधवार की सुबह जब परिजनों की आँख खुली तो चोरी का पता चला। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
































