हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ में विराट दंगल कुश्ती का आयोजन किया जा रहा है जिसमें दंगल संयोजक चौधरी पवन वीर सिंह ने बताया कि दंगल कमेटी हर वर्ष दशहरे पर ओलंपिक कुश्ती दंगल का आयोजन करती है जिसमें दूरदराज से आए सभी पहलवान ओलंपिक कुश्ती में अपना दमखम दिखाते हैं। दंगल कमेटी 500 से लेकर 1,51,000 की बड़ी कुश्ती कराती है।
दंगल कमेटी हर वर्ष महिलाओं की कुश्ती भी कराती है जो आकर्षक का केंद्र रहती है
इस दंगल में हिंद केसरी हनुमान अखाड़ा क्रांति सेना छत्रसाल स्टेडियम दिल्ली, मेरठ, गाजियाबाद हरियाणा, मुजफ्फरनगर समेत कई जिलों से पहलवान अपनी कला का प्रदर्शन करते हैं। दंगल संयोजक चौधरी पवन वीर सिंह, असलम, पहलवान रिंकू चौधरी, मनोज प्रधान, मुकेश त्यागी, सतेंद्र उर्फ बिल्लू, सुभाष प्रधान, अमित चौधरी व बाबूगढ़ पुलिस उपस्थित रही।
































