
कंबाइन व ट्रक की भिड़ंत में एक की मौत
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर स्थित सबली कट के पास शनिवार की तड़के ट्रक और कंबाइन मशीन कृषि यंत्र की जोरदार भिड़ंत हो गई। सड़क हादसे के दौरान पांच लोग घायल हो गए जबकि एक की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई जिससे परिवार में कोहराम मचा है।
मामला शनिवार की तड़के करीब 5:00 बजे का बताया जा रहा है। जब राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर स्थित सबली कट के पास अनियंत्रित ट्रक और कंबाइन मशीन की जोरदार टक्कर हो गई। बताया जा रहा है कि गाजियाबाद के मसूरी क्षेत्र के पिपलेड़ा का गुफरान ट्रक चला रहा था। वही कंबाइन मशीन पर बरेली का अरबाज, जीशान, फय्यूम और मिराजुल सवार थे। सड़क हादसे के दौरान दोनों वाहन बुरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गए। पुलिस ने घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में उपचार के दौरान मिराजुल ने दम तोड़ दिया जबकि अरबाज, जीशान, फय्यूम और गुफरान घायल हो गए जिनका उपचार जारी है। दुर्घटना के बाद हाईवे पर जाम लग गया जिसके बाद पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाया और यातायात व्यवस्था को संभाला।
अप्सरा साडीज़ से खरीदें साड़ी, लहंगे, सूट व लांचे का लेटस्ट कलेक्शन: 9997358158

































