👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के अंतर्गत बाबूगढ़ कट पर शुक्रवार की देर शाम एक ट्रैक्टर और कार की भिड़ंत हो गई. एक व्यक्ति इस दौरान मामूली रूप से घायल हो गया. ट्रैक्टर और कार इस हादसे के दौरान क्षतिग्रस्त हो गए.
बता दें कि मामला शुक्रवार का जब सीमेंट से भरी एक ट्रैक्टर ट्रॉली गढ़ से हापुड़ की ओर जा रही थी कि अचानक बाबूगढ़ कट के पास कार और ट्रैक्टर की भिड़ंत हो गई. हादसे की आवाज काफी दूर तक सुनाई दी और मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई. बताया जा रहा है कि हादसे के दौरान एक व्यक्ति मामूली रूप से घायल हो गया और दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए.




























