हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र के गांव लालपुर में सोमवार को चकरोड को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद इतना जबरदस्त हो गया कि एक पक्ष ने गोली चलादी जो सीधे दीपांशु के पेट में लगी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरु की। दीपांशु अस्पताल में भर्ती है जिसका उपचार चल रहा है।
घायल के परिजनों की मानें तो आरोपियों से घायल का चकरोड़ को लेकर काफी समय से विवाद चला रहा था। इसी बीच सोमवार को दीपांशु दोपहर लगभग 1:30 बजे के करीब जैसे ही अपने खेतों पर पहुंचा तो वहां पहले से ही मौजूद आरोपी और उसके बेटे व एक अन्य युवक ने दीपांशु पर फायर कर दिया।
गोली दीपांशु के पेट में जा लगी। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। तभी मौके पर पहुंची हापुड़ की डायल 112 गाड़ी घायल को गाड़ी से लेकर हापुड़ के एक निजी अस्पताल में पहुंची जहां डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं। डॉक्टरों द्वारा दीपांशु की हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस कार्रवाई में जुट गई है।



























