👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र के यूपीएसआईडीसी में कैंटर में सफाई के दौरान दो मजदूर बेहोश हो गए जिनमें से एक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर के आधार पर जांच शुरू कर दी है.
मामला सोमवार की सुबह का है जब लीना ऑर्गेनिक्स केमिकल प्लांट के कैंटर में सफाई करते समय सुबह छह बजे दो मजदूर बेहोश हो गए. आनन-फानन में दोनों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया जिनमें से इलाज के दौरान एक ने दम तोड़ दिया. सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. फिलहाल परिजनों ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है.
































