👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में मंगलवार देर रात ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान फिलहाल नहीं हो पाई है। बता दें कि मंगलवार रात करीब 11 बजे दिल्ली की ओर जाने वाली अप रेलवे लाइन पर खंबा नंबर 106/23 के पास एक युवक ट्रेन की चपेट में आ गया। मृतक की उम्र लगभग 28 वर्ष है जिसके दाहिने हाथ पर ॐ टैटू खुदा है। मृतक ने सफेद रंग की बनियान व नीले रंग की कैपरी पहनी हुई है। मृतक की दोनों हाथों की कलाई में काले मोतियों का ब्रेसलेट भी है। फिलहाल मृतक ही पहचान नहीं हो पाई है।
Mummy’s Kitchen : लंच और डिनर की होम डिलीवरी के लिए कॉल करें: 9358234622, 8193940941





























