हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के वनखंडा स्थित स्याना रोड पर बनखंडा पेट्रोल पंप के सामने कार ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के दौरान चालक कार लेकर मौके से फरार हो गया।
जानकारी के अनुसार नजीबुल हसन पुत्र छुट्टन हसन निवासी मुबारिकपुर सलामतपुर अपने बेटे की ससुराल चिरोरा स्याना के पास से लौट कर अपने घर जा रहा था। जैसे ही वनखंडा पेट्रोल पंप के पास पहुंचा तभी पीछे से आ रही एक स्कॉर्पियो कार ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया जिसको गंभीर चोटे आई हैं। आनन-फानन में राहगीरों और पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से सीएचसी सिखेड़ा में भर्ती कराया और परिजनों को सूचना दी। सूचना पर परिजन सीएचसी सिखैडा पहुंचे तो डॉक्टरों ने देवनंनदनी हापुड़ के लिए रेफर कर दिया। देवनंनदी हापुड़ अस्पताल ने भी गंभीरता चोट को देखते हुए मेरठ रेफर कर दिया जिसकी मेरठ में निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। परिवार में कोहराम मचा हुआ है और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
थाना बाबूगढ़ प्रभारी विजय गुप्ता ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे की मदद से कार सवार की तलाश जारी है और जल्द ही गाड़ी को पकड़ लिया जाएगा और वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
































