हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र के गांव समाना में दो बाइकों की भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसका उपचार चल रहा है। गांव समाना निवासी राज सिंह पहलवान का पुत्र पवन सिंह गांव के ही एक फार्म हाउस में आयोजित वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होकर अपनी बाइक से घर लौट रहा था। जैसे ही वह कमरुद्दीन नगर समाना मार्ग पर पहुंचा तो सामने से आ रही एक बाइक से उसकी बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई।
सड़क हादसे के दौरान पवन का सिर एक पत्थर से टकरा गया और वह लहूलुहान हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पवन सिंह को अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरी बाइक पर सवार सुनील की हालत गंभीर बनी हुई है।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264


























