👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के परिषदीय सरकारी स्कूलों का बीएसए ने अन्य अधिकारियों के साथ औचक निरीक्षण किया जिसमें पांच शिक्षक गैरहाजिर मिले. गैरहाजिर मिले पांचों शिक्षकों का एक दिन का वेतन काटा गया है. वहीं चेतावनी दी है कि भविष्य में इस तरह ना किया जाए.
बीएसए अर्चना गुप्ता, जिला समन्वयक और खंड शिक्षा अधिकारियों ने गढ़ क्षेत्र के 26 परिषदीय सरकारी स्कूलों का सोमवार को औचक निरीक्षण किया. इस दौरान पांच शिक्षक गैरहाजिर मिले जिनका एक दिन का वेतन काटा गया है.
Brainwaves Internation School में Admission के लिए काल करेंः 8279806606






























