
एक दिवसीय अनावासीय प्रशिक्षण की कार्यशाला
हापुड़,सूवि(ehapurnews.com): जिला अधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी के निर्देशन में आज कलेक्ट्रेट सभागार, हापुड़ में पी.डी.आई. (PDI Verson 2.0) की समितियो के सदस्य,सचिव एवं जनपद स्तरीय अधिकारियों का एक दिवसीय अनावासीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया।
कार्यशाला का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया I प्रशिक्षण में जिला विकास अधिकारी ने प्रशिक्षण के उद्देश्य के बारे में बताया एवं उनके द्वारा समस्त जनपद स्तरीय विभाग अध्यक्षों को निर्देशित किया गया कि एल.एस. डी. जी. के नौ थीम के अनुरूप अपने-अपने विभाग द्वारा संचालित योजनाओं को ग्राम पंचायत विकास योजना में सम्मिलित करते हुए योजनाओं का लाभ ग्राम पंचायत स्तर तक पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाये।पंचायत डेवलपमेंट इंडेक्स इंडीकेटर्स के अनुसार अपने अपने विभाग से सम्बंधित बिंदुओं की निरंतर समीक्षा करने के साथ इंडीकेटर्स को अद्यतन भी करते रहे।
प्रशिक्षण में जिला परियोजना प्रबंधक मुनीब द्वारा पंचायत एडवांसमेंट इंडेक्स (PAI)2.0 इंडीकेटर्स को पोर्टल पर दिखाते हुए समझाया गया। प्रशिक्षित मास्टर ट्रेनर द्वारा एलएसडीजी की 9 थीमों के सम्बंध में विस्तारपूर्वक प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
जिला विकास अधिकारी द्वारा प्रशिक्षण के अंत में समस्त प्रतिभागियों को धन्यवाद ज्ञापन करते हुए प्रशिक्षण का समापन किया गया।
इस अवसर पर मास्टर ट्रेनर सुशील कुमार शर्मा, धीरज शीलर, अंकित शर्मा एवं जिला परियोजना प्रबंधक मुनीब उपस्थित रहे। प्रशिक्षण का संचालन डॉ. दीपक सिंह वरिष्ठ फैकल्टी एवं सहप्रबंधक हापुड़ द्वारा किया गया।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010


























