
डायट हापुड़ में एक दिवसीय शैक्षिक संगोष्ठी का आयोजन
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): डायट हापुड़ में एक दिवसीय शैक्षिक संगोष्ठी का आयोजन सफलता पूर्वक किया गया। इस संगोष्ठी का विषय था — “प्रौद्योगिकी के माध्यम से शिक्षा को सशक्त बनाना: नवाचार और प्रभाव” (Empowering Education through Technology: Innovation and Impact)। यह संगोष्ठी DIET प्राचार्य जितेन्द्र कुमार एवं उपप्राचार्या ज्योति दीक्षित के कुशल निर्देशन में आयोजित की गई।
संगोष्ठी में चार विषय विशेषज्ञों को आमंत्रित किया गया, जिन्होंने अपने अनुभव और ज्ञान से प्रतिभागियों को लाभान्वित किया —डॉ. दीपक कुमार — एस.एस.वी. डिग्री कॉलेज से, डॉ. संजय चौधरी — सरस्वती कॉलेज, गाज़ियाबाद से, डॉ. अनोज राज — सुभारती विश्वविद्यालय से, डॉ. शुभम त्यागी — आर.जी. कॉलेज, मेरठ से सभी सत्र अत्यंत सूचनाप्रद, व्यावहारिक एवं प्रेरणादायक रहे। सेमिनार में वक्ताओं ने बताया कि किस प्रकार नई तकनीकों जैसे AI, डिजिटल लर्निंग टूल्स, और सुरक्षित साइबर व्यवहार को अपनाकर शिक्षा को अधिक प्रभावशाली और सुलभ बनाया जा सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि आज के समय में शिक्षकों को तकनीक से जुड़ना समय की मांग है।
प्रतिभागियों ने सेमिनार में उत्साहपूर्वक भाग लिया और इसे व्यावसायिक विकास हेतु अत्यंत लाभकारी बताया। इस सफल आयोजन के लिए संस्थान द्वारा सभी आमंत्रित अतिथियों का हार्दिक आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में संस्थान के वरिष्ठ प्रवक्ता एवं समस्त प्रवक्ताओं की उपस्थिति रही।
The Raymond Shop से उठाएं 50% तक सेल का फायदा: 9149331926






























