हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जिला अधिकारी अनुज सिंह के आदेश पर नगर पालिका परिषद हापुड़ ने 50 बड़े बकायेदारों को नोटिस जारी किया है जिन पर लगभग एक करोड रुपए का टैक्स बकाया है। अधिशासी अधिकारी संजय कुमार गौतम ने बताया कि अगर इन्होंने जल्दी टैक्स जमा नहीं कराया तो एक अक्टूबर के बाद नगर पालिका इनके खिलाफ आरसी यानी रिकवरी सर्टिफिकेट की प्रक्रिया शुरू करेगी।
बता दें कि लंबे समय से भवन स्वामी कर जमा नहीं कर रहे हैं इससे बकायेदारों पर करोड़ों रुपए का बकाया है। पूर्व में कई बार नोटिस जारी किया गया है लेकिन टैक्स जमा नहीं किया गया। अब उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की तैयारी नगर पालिका परिषद कर रहा है। पालिका ने 30 सितंबर तक बकाया जमा करने के निर्देश दिए हैं।
BUY 2 GET 1 PIZZA FREE @118 only: 8979755041, 7055225333



























