
हापुड के गांव सरावनी के प्राचीन शिव मंदिर सौंदर्यकरण हेतु एक सरकार से एक करोड़ की स्वीकृत
हापुड़ सूवि(ehapurnews.com):हापुड जनपद के ग्राम सरावनी स्थित प्राचीन शिव मंदिर के सौंदर्यकरण के लिए प्रेरित सरकार ने एक करोड़ रुपये की स्वीकृति दी है। यह राशि राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नरेंद्र कश्यप के प्रस्ताव पर मंजूर हुई है।
राज्यमंत्री नरेंद्र कश्यप ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने उनके प्रस्ताव को स्वीकार करते हुए यह धनराशि उपलब्ध कराई है। उन्होंने दोनों मंत्रियों का आभार जताते हुए कहा कि सरकार की यह पहल न केवल धार्मिक धरोहर को संवारने का काम करेगी, बल्कि क्षेत्र की पहचान को भी नई ऊंचाई देगी।
श्रद्धालुओं में खुशी-मंदिर सौंदर्यकरण की खबर से ग्रामीणों और श्रद्धालुओं में उत्साह है। स्थानीय निवासी अजय ने बताया कि वर्षों से मंदिर में बुनियादी सुविधाओं की कमी थी।अब जब सरकार ने धनराशि स्वीकृत की है, तो श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और दूर-दराज़ से आने वाले भक्तों के लिए भी यहां आना आसान होगा।”
ग्रामवासी सुनीता ने कहा कि शिव मंदिर उनके गांव की आस्था का केंद्र है। “सरकार की यह पहल हमारे लिए गर्व की बात है। यह सिर्फ सौंदर्यकरण नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति और आस्था के प्रति सम्मान है।
विशेषज्ञ मानते हैं कि मंदिर का स्वरूप निखरने के बाद यह स्थान धार्मिक पर्यटन के मानचित्र पर और मजबूती से दर्ज होगा। इससे न केवल श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ेगी बल्कि आसपास के व्यापारियों और दुकानदारों को भी लाभ मिलेगा।
राज्यमंत्री नरेंद्र कश्यप ने कहा कि मंदिर का सौंदर्यकरण पूरा होने पर यहां का वातावरण श्रद्धालुओं के लिए और भी सुखद होगा। “यह परियोजना हापुड़ जनपद की धार्मिक पहचान को मजबूत करेगी।
एक कॉल पर लगवाएं रेडीमेड बाउंड्री : 9027125102, 9105625102 || शानदार क्वालिटी


























