👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में शनिवार को कोरोना का सिर्फ एक मामला सामने आया जिसका स्वास्थ्य विभाग ने उपचार शुरू कर दिया है. बता दें कि कोरोना के एक्टिव केसों की संख्या घटकर 57 रह गई है. कोरना का प्रकोप धीरे-धीरे कम होता जा रहा है लेकिन इसका मतलब यह नहीं की कोरोना नियमों का पालन ना किया जाए. सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क और स्वास्थ्य विभाग के प्रयासों से कोरोना के मामलों में कमी आई है. शनिवार को जिले में कोरोना का एक ही मरीज मिला जिसकी rt-pcr द्वारा पॉजिटिव रिपोर्ट प्राप्त हुई. जिले में एक्टिव केसों की संख्या फिलहाल 57 है.




























