👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : यदि आप ट्रेन में बैठकर यात्रा कर रहे हैं तो जरा संभल कर करें। ऐसा ना हो कोई झपटमार आपका मोबाइल फोन ले उड़े। ताजा मामला हापुड़ का है जहां हापुड़ कोतवाली क्षेत्र में ट्रेन में सवार एक युवती गुरुवार को मेरठ जा रही थी कि ट्रेन में एक झपटमार ने युवती का मोबाइल आईफोन 12 छीन लिया और भाग खड़ा हुआ। युवती ने किसी तरह अपने मित्र से संपर्क किया जिसने 112 डायल कर पुलिस को मामले से अवगत कराया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवती से संपर्क कर आरोपी को पकड़ लिया और हिरासत में लेकर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी। मोबाइल मिलने पर युवती ने पुलिस का आभार जताया।
Brainwaves Internation School में Admission के लिए काल करेंः 8279806606





























