👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली पुलिस ने शराब में यूरिया मिलाने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम गालंद निवासी राहुल है। दरअसल पुलिस को सूचना मिली थी कि रामा मेडिकल कॉलेज के पास स्थित रजवाहा की पटरी से एक तस्कर गुजर रहा है जो कि कच्ची शराब में यूरिया मिलाता है। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को पांच लीटर शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया।
CHRISTMAS OFFER: एस. ए. इंटरनेशनल स्कूल में एडमिशन पर 40% की छूट: 9258003065

































