हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र में रविवार तड़के करीब ढाई बजे एक ऑल्टो कार खड़े कैंटर में जा टकराई। कार में सवार पांच में से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि चार घायल हो गए जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
मामला बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे पर स्थित कुचेसर चौपला फ्लाईओवर का है जहां उत्तराखंड से दिल्ली की ओर जा रही एक उत्तराखंड नंबर ऑल्टो कार खड़े कैंटर से जा टकराई। हादसा इतना भयंकर था कि कार सवार 40 वर्षीय सुरेंद्र पुत्र शीशराम भदोना निवासी झुंझुनू राजस्थान की मौके पर ही मौत हो गई जबकि चार कार सवार घायल हो गए जिनमे से एक की हालत गंभीर बनी हुई है। कार सवार आनंद पुत्र शैलेश निवासी राजाजीपुरा कॉलोनी काशीपुर (उत्तराखंड), दीवान सिंह निवासी कालाढूंगी, नैनीताल, रोहताश पुत्र जगदीश निवासी भादरा हनुमान गढ़ (राजस्थान) तथा अजीत पुत्र उत्तम सिंह निवासी कांगड़ा हिमाचल प्रदेश घायल हो गए।
मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। मृतक के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के दौरान कैंटर का पिछला हिस्सा और गाड़ी का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
हापुड़ में चखे अमृतसरी छोले और चूर-चूर नान का स्वाद: 8979755041, 7055225333
























