हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ देहात के सामने स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग 9 पर बीती रात ब्रेजा कार और फॉर्च्यूनर कार की आपस में भिड़ंत हो गई। सड़क हादसे में फॉर्च्यूनर कार पलट गई। हादसे में दो लोग मामूली रूप से घायल हो गए जिन्हें आनन-फानन में पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं हाईवे पर लंबा जाम लग गया। पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर जाम खुलवाया और क्षतिग्रस्त वाहनों को साइड किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार मामला देहात थाने के पास का है जहां राष्ट्रीय राजमार्ग 9 पर मंगलवार की रात फॉर्च्यूनर और ब्रेजा कार की भिड़ंत हो गई। सड़क हादसे में फॉर्च्यूनर के चालक ने नियंत्रण खो दिया और गाड़ी हाईवे पर पलट गई। इस दौरान लंबा जाम लग गया। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से वाहनों को साइड कराया और जाम खुलवाया। साथ ही घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। बताया जा रहा है कि सड़क हादसे में दो लोग घायल हो गए जिनका उपचार चल रहा है। वहीं पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
पिलखुवा: हैंडलूम की दुकान व गोदाम पर पहुंची जीएसटी की टीम
🔊 Listen to this हापुड़, सीमन / रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा क्षेत्र के मेन तिराहा पर स्थित पंकज हैंडलूम पर जीएसटी विभाग की टीम पहुंची। सर्वे के…
Read more
























