Representative Image
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ पुलिस ने बुलंदशहर के स्याना निवासी अरविंद पुत्र महेंद्र को गिरफ्तार किया है जिसके पास से दो धाधल प्रजाति के कछुए बरामद किए गए हैं.
बता दें कि गंगा नदी के किनारे स्थित गांव पूठ में चेकिंग के दौरान अरविंद को गिरफ्तार किया गया. गढ़मुक्तेश्वर रेंज वन दरोगा सोनू कुमार चेकिंग कर रहे थे कि इसी दौरान उन्होंने अरविंद से दो धाधल प्रजाति के कछुए बरामद किए जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया.
Brainwaves Internation School में Admission के लिए काल करेंः 8279806606

























