हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर पुलिस ने गांव हाफिजपुर में सट्टे की पर्ची, 740 रुपए और मोबाइल के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है जिसका नाम अर्जुन पुत्र शिवपाल निवासी ग्राम हाफिजपुर है.
पुलिस को सूचना मिली कि हाफिजपुर में सट्टा किया जा रहा है. इसके बाद पुलिस ने चेकिंग की तो अर्जुन को सट्टे की पर्ची के साथ गिरफ्तार कर लिया. इस दौरान पुलिस ने 740 और मोबाइल भी बरामद किया है.























