जंजीरों से बंधक बनाने पर एक गिरफ्तार,अन्य की तलाश
हापुड़,सीमन (ehapurnews.com): हापुड में रूपयों को लेकर एक व्यक्ति को जंजीरों बांधकर यातना देना आरोपियों को भारी पड़ गया।पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जबकि अन्य फरार हैं। अपर पुलिस अधीक्षक मुकेश मिश्र ने बताया कि
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें रूपये के लेनदेन को लेकर एक व्यक्ति को जंजीरों से बाधकर बंधक बनाया गया है। उक्त वीडियो का थाना हापुड़ नगर पुलिस द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुए अभियोग पंजीकृत कर एक नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।अन्य कई तलाश जारी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार हापुड़ के मजीदपुरा की गली नंबर 7 निवासी इन्तिखाव पुत्र अफसर गुरुवार की शाम करीब 7:00 बजे घर के बाहर बैठा हुआ था। तभी दो लोग आए और उसे सिकंदर गेट पर ले गए जहां पीड़ित के साथ जंजीर से बांधकर मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। शोर सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हुए और किसी तरह आरोपियों के चुंगल से पीड़ित को छुड़ाया जिसके बाद उसने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर एक को गिरफ्तार किया है।
चर्म रोग, गुप्त रोग व एलर्जी के लिए संपर्क करें डॉ शिशिर गुप्ता: 9719123457


























