हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ निवासी एक युवक पर सुनार को बदरपुर पर पॉलिश कर सोने के चूरे के नाम पर बेचने का मामला सामने आया है। गाजियाबाद पुलिस ने हापुड़ निवासी युवक को उसके साथी के साथ गिरफ्तार कर लिया।
बता दें कि भोपाल निवासी सुनार विशाल के पास आरोपी पहुंचा और उसने सुनार को सोने की गांठ दी। गांठ की जब जांच की तो वह असली मिली। उसके बाद आरोपी चार दिन तक सुनार के संपर्क में रहा और उसने बदरपुर की गांठ बनाकर उस पर सोने की पॉलिश कर दी और सुनार को सोने के चूरे के नाम पर उसे बेच दिया। आरोप है कि हापुड़ निवासी युवक ने सुनार से 28 लाख रुपए ठग लिए और गाजियाबाद आ गया। जब सुनार को ठगी का अहसास हुआ तो उसने पुलिस से शिकायत की। इसके बाद गाजियाबाद पुलिस ने हापुड़ निवासी युवक को उसके साथी के साथ गिरफ्तार कर लिया और धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है।
ORDER SANITARY PAD WITH FREE DISPOSAL BAG & DELIVERY: 9520080260






























