👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की तीर्थ नगरी ब्रजघाट स्थित फुवारा चौक पर कार चोरी की घटना को अंजाम देने की फिराक में एक संदिग्ध व्यक्ति को लोगों ने दबोच लिया। लोगों का कहना है कि उन्होंने संदिग्ध को कार की खिड़की का लॉक तोड़ते हुए देख लिया जिसके बाद उन्होंने संदिग्ध को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। मामले की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरु की। पुलिस ने संदिग्ध की जेब से एक आधार कार्ड भी बरामद किया है। पुलिस छानबीन में जुट गई है।
































