👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : यहां गढ़ रोड पर स्थित दयाल मैरिज होम में घुस कर बदमाश नोटों से भरा एक बैग ले उड़े। बैग में डेढ़ लाख रुपए नकद व दो मोबाइल फोन थे।
थाना देहात के मौहल्ला न्यू भीम नगर के आनंद स्वरुप परिवार की दयाल मैरिज होम में शुक्रवार को विवाह समारोह था कि कोई बदमाश मैरिज होम में घुस आया और बैग ले उड़ा। बैग में दो मोबाइल व डेढ़ लाख रुपए नकद थे। बैग चोरी होते ही समारोह स्थल पर हड़कंप मच गया और इधर-उधर काफी खोजा गया परंतु कुछ पता नहीं चला।
अब घर बैठे कराएं इंश्योरेंस: 9756129288






























