👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली पुलिस ने अवैध पशु कटान करने वाले एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है जिसके कब्जे से भैंस प्रजाति के पशुओं का मांस, अवशेष तीन भैंस प्रजाति की जिंदा कटड़े और पशु कटान करने के उपकरण बरामद हुए हैं। गिरफ्तार किए गए आरोपियों का नाम अरमान उर्फ अल्लाहरखां पुत्र रहीसुद्दीन निवासी भंडापट्टी थाना हापुड़ नगर जनपद हापुड़ है।
पुलिस को सूचना मिली जिसके बाद आरोपी को गढ़ गेट चौकी के पास से गिरफ्तार कर लिया जिसके कब्जे से 15 किलोग्राम मांस बरामद हुआ है जो अवैध रूप से पशुओं का कटान कर रहा था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
































