हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत से जिलेभर में बिना पंजीकरण के अस्पतालों का संचालन किया जा रहा है और मरीजों के जीवन के साथ खिलवाड़ हो रहा है। बिना पंजीकरण के चल रहे इन अस्पतालों पर कार्रवाई करने की जगह अधिकारियों ने आंखें मूंद ली है। हाल ही में हापुड़ की बुलंदशहर रोड पर स्थित आवास विकास कॉलोनी में पिछले चार वर्षों से बिना पंजीकरण चल रहे त्यागी नर्सिंग होम को स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने अब जाकर सील किया है। आख़िर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने चार साल तक अस्पताल पर कार्रवाई क्यों नहीं की? यह सवाल खड़ा होता है। लोगों की मांग है कि लापरवाह अधिकारी के खिलाफ भी जांच होनी चाहिए।
हापुड़ की बुलंदशहर रोड पर स्थित आवास विकास में त्यागी नर्सिंग होम ने 2018-19 के बाद पंजीकरण नहीं कराया। अधिकारियों की शह पर यह चार साल तक बिना पंजीकरण के ही चलता रहा। मामला उजागर हुआ तो जाकर एसीएमओ डॉ केपी सिंह ने नोटिस जारी किया। उचित जवाब न मिलने पर अधिकारियों ने इसी वर्ष नौ जून को नर्सिंग होम को सील कर दिया। अवैध रूप से संचालित अस्पताल में मरीजों का ऑपरेशन भी किया जा रहा था। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की भूमिका सवालों के घेरे में है।
रोस्टेड चने असुरक्षित, लाल मिर्ची पाउडर अधोमानक, लगी पेनल्टी
🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत जनवरी-फरवरी 2026 के महीने में प्राप्त हुई जांच रिपोर्ट के आधार पर कई प्रतिष्ठानों से…
Read more
























