नि: क्षय दिवस पर 160 मरीजों के स्वास्थ्य का परीक्षण










नि: क्षय दिवस पर 160 मरीजों के स्वास्थ्य का परीक्षण
हापुड़,सूवि(ehapurnews.com):भारत में प्रत्येक माह की 15 तारीख को नि: क्षय दिवस सभी चिकित्सा संस्थानों में मनाया जाता है इसी कार्यक्रम के अंतर्गत आज नि:क्षय दिवस जनपद के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों एवम् आयुष्मान आरोग्य मन्दिरों पर मनाया गया नि : क्षय दिवस के अवसर पर मेरिनो कंपनी द्वारा प्रायोजित श्री प्रेमचंद लोहिया मेमोरियल ट्रस्ट तथा जिला क्षय रोग विभाग के संयुक्त उपक्रम के अंतर्गत गांव नया गांव इनायतपुर गढ़ मुक्तेश्वर जिला हापुड़ में क्षय रोगियों के लिए निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया इस शिविर के दौरान कुल 160.मरीजों को चिकित्सा परीक्षण का लाभ मिला इन मरीजों में से 8 मरीजों की बलगम की जांच कराई गई और 5 मरीजों को एक्सरे के लिए जिला सयुक्त चिकित्सालय हापुड़ रैफर किया गया 48 मरीजों की ब्लड शुगर की जांच की गई , श्री प्रेमचंद लोहिया मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा अब तक नि:क्षय दिवस के अवसर पर 32.चिकित्सा शिविरों का आयोजन किया गया है शिविर में स्वास्थ्य विभाग से जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ राजेश सिंह द्वारा उपस्थित मरीजों को नि:श्चय दिवस के बारे में जानकारी दी गई और बताया कि टी0बी 0मरीजों को टी0 बी 0की दवाओं का कोर्स पूरा करना अति आवश्यक है और इसे बीच में नहीं छोड़नी चाहिए इस अवसर पर जिला पी 0पी0 एम0 कोऑर्डिनेटर सुशील चौधरी ने बताया कि सन 2025 तक भारत को टी 0बी0 मुक्त कराने में मेरिनो कंपनी का यह प्रयास सराहनीय है इस कार्यक्रम के दौरान ट्रस्ट के चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर पी एस अग्रवाल तथा डॉ डी के अग्रवाल ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया तथा अनिल कुमार विनोद कुमार यासीन अली लेब तकनीशियन , मोहम्मद सोहेल फार्मासिस्ट ने कैंप में सहयोग किया,
भारत सरकार द्वारा चलाए गए अभियान के तहत हर महीने की 15 तारीख को नि:क्षय दिवस के रूप में मनाया जा रहा है भारत सरकार इस प्रयास को और मजबूती के लिए कंपनी द्वारा आयोजित श्री प्रेमचंद लोहिया मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा जनमानस को टी बी रोग के बारे में लोगों को जागरूक बनाया जा रहा है।

शादी को रॉयल, लग्जरी लुक देने के लिए विंटेज कार, डीजे ऑन व्हील बुक करें: 9761895786







  • Related Posts

    पेड़ों का अवैध कटान, आरा मशीन सील

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के एनएच-9 पर चौधरी प्रॉपर्टी के सामने दो फरवरी की देर रात अज्ञात लोगों ने दो…

    Read more

    गढ़: सभासदों ने नगर पालिका की कार्य प्रणाली पर उठाए कई सवाल

    🔊 Listen to this गढ़: सभासदों ने नगर पालिका की कार्य प्रणाली पर उठाए कई सवाल हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): नगर पालिका परिषद गढ़मुक्तेश्वर के सभासदों की ओर से कहा गया…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पेड़ों का अवैध कटान, आरा मशीन सील

    पेड़ों का अवैध कटान, आरा मशीन सील

    गढ़: सभासदों ने नगर पालिका की कार्य प्रणाली पर उठाए कई सवाल

    गढ़: सभासदों ने नगर पालिका की कार्य प्रणाली पर उठाए कई सवाल

    जेएमएस वर्ल्ड स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्रों को दी गई भावभीनी विदाई

    जेएमएस वर्ल्ड स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्रों को दी गई भावभीनी विदाई

    समय पर पहचान से कैंसर है पूरी तरह इलाज योग्य

    समय पर पहचान से कैंसर है पूरी तरह इलाज योग्य

    कंप्यूटर एवं सिलाई केंद्र पर वितरित किए गए सर्टिफिकेट

    कंप्यूटर एवं सिलाई केंद्र पर वितरित किए गए सर्टिफिकेट

    युवती के साथ दुष्कर्म का प्रयास, मुकदमा दर्ज

    युवती के साथ दुष्कर्म का प्रयास, मुकदमा दर्ज
    error: Content is protected !!