हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : सावन मास में हर तरफ भोले की जय-जय कार हो रही है और जनपद हापुड़ का शहरी व ग्रामीण इलाका शिवमय नजर आ रहा है सावन मास के तीसरे सोमवार को शिवभक्तों ने महादेव का जलाभिषेक करके अपनी अटूट आस्था का परिचय दिया।
गांव सबली के प्राचीन शिवमंदिर, छपकौली के श्री श्यामेश्वर मंदिर, दत्तियाना के भूतों वाला मंदिर तथा गढ़मुक्तेश्वर के मुक्तेश्वर महादेव मंदिर पर शिवभक्तों को सोमवार की सुबह ही तांता लग गया। बड़ी तादाद में श्रद्धालु दूध मिश्रित जल लेकर शिवालयों में पहुंचे और पूजा अर्चना करने के साथ ही महादेव का जलाभिषेक किया।
पौराणिक तीर्थस्थल गढ़मुक्तेश्वर के बृजघाट गंगा तट से हजारों कांवड़िए गंगा जल लेर अपने गंतव्य की ओर रवाना हुए। शिवभक्तों को कोई परेशानी न हो, इसके लिए पुलिस , प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए थे।




























