एक्सपोजर विजिट के द्वितीय दिन आईआईटी रुड़की में विद्यार्थियों ने किया ज्ञानवर्धक भ्रमण












एक्सपोजर विजिट के द्वितीय दिन आईआईटी रुड़की में विद्यार्थियों ने किया ज्ञानवर्धक भ्रमण
हापुड़,सीमन/सुरेश जैन (ehapurnews.com):उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा विभाग के “राष्ट्रीय आविष्कार अभियान” के अंतर्गत आयोजित एक्सपोजर विजिट के दूसरे दिन जनपद हापुड़ के राजकीय विद्यालयों के मेधावी छात्र-छात्राओं ने देश के प्रमुख तकनीकी संस्थान आईआईटी रुड़की का शैक्षणिक भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने संस्थान की सेंट्रल लाइब्रेरी का विस्तृत अवलोकन किया तथा डिजिटल लर्निंग, अनुसंधान संसाधन एवं स्टडी सिस्टम की जानकारी प्राप्त की। साथ ही लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम का भ्रमण कर खेल प्रशिक्षण एवं खेल सुविधाओं की कार्यप्रणाली को जाना।

विजिट के सहप्रभारी श्री अमित कुमार शर्मा ने कहा कि “आईआईटी रुड़की जैसे शीर्ष संस्थानों के भ्रमण से विद्यार्थियों में विज्ञान और तकनीकी शोध के प्रति नई ऊर्जा तथा उच्च शिक्षा प्राप्त करने का उत्साह उत्पन्न होता है। यह अनुभव इनके कैरियर निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।”

पूरे भ्रमण का संचालन और पर्यवेक्षण सहप्रभारी श्रीमती राजेश कुमारी, डॉ. दिनेश कुमार एवं श्री अमित कुमार शर्मा द्वारा किया गया। शिक्षक दल ने बताया कि इस यात्रा का उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, नवाचार कौशल एवं प्रायोगिक अधिगम को बढ़ावा देना है, जो सफलतापूर्वक प्राप्त हो रहा है। हर्ष ,अनमोल, मनु ,तनु रविश, कीर्ति, शिवांशी , दीपिका ,इंदु, अनम, रिहान आदि विजिट पर उपस्थित रहे l

1st Mall of Hapur || M. 9557396447











  • Related Posts

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    🔊 Listen to this अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में…

    Read more

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    🔊 Listen to this दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र के गांव शेखपुर खिचरा में सोमवार को एक रेस्टोरेंट के सामने…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    हापुड़: स्कॉर्पियो सवार हमलावरों के नजदीक पहुंची पुलिस

    हापुड़: स्कॉर्पियो सवार हमलावरों के नजदीक पहुंची पुलिस

    होली पर पुलिस ने बांटी मिठाई

    होली पर पुलिस ने बांटी मिठाई

    होली पर पुलिस ने बांटी खुशियां

    होली पर पुलिस ने बांटी खुशियां

    गढ़ की दिव्यांशी ने उत्तीर्ण की सीए की परीक्षा

    गढ़ की दिव्यांशी ने उत्तीर्ण की सीए की परीक्षा
    error: Content is protected !!