
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): अंतरराष्ट्रीय वृद्ध दिवस के अवसर पर हापुड़ में स्थित वृद्ध आश्रम में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें सभी को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जनपद हापुड़ के मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सुनील त्यागी उपस्थित रहे। सभी वृद्धजनों को फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया और सभी को उपहार दिए गए जिन्हें पाकर वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्ग काफी प्रसन्न हुए।
कार्यक्रम की आयोजिका वरिष्ठ समाजसेवी का अल्का निम ने बताया कि 1 अक्टूबर को अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध दिवस के रूप में मनाया जाता है। बुजुर्गों का आशीर्वाद जीवन के लिए बेहद जरूरी है। बुजुर्ग अपनी पीढ़ी को मार्गदर्शन देते हैं। बुजुर्गों का आशीर्वाद जीवन की सफलता का मूल मंत्र है। इसी के साथ उन्होंने बताया कि उनके पोते रियांश निम का जन्मदिन भी वृद्ध आश्रम में बुजुर्गों के साथ मनाया गया। बुजुर्गों ने सभी को आशीर्वाद दिया।
हापुड़: दीवान स्कूल के सामने खुल गया है HOME BOSS HARDWARE होलसेल दाम पर खरीदें सामान 9568911464

































