
पौष माह की पूर्णिमा पर गंगा स्नान हेतु लाखों श्रध्दालु पहुंचेंगे बृजघाट
हापुड, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com);पौष माह पूर्णिमा गंगा स्नान शनिवार, 3जनवरी-2026 को है।बृजघाट गंगा तट पर लाखों श्रध्दालुओ का सैलाब गंगा तट पर पहुंचेगा।श्रध्दालुओ की सुरक्षा के दृष्टिगत जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय व पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने शुक्रवार को थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्रान्तर्गत बृजघाट के गंगाघाटों का पैदल भ्रमण कर सुरक्षा-व्यवस्था का जायजा लिया और नगर पालिका गढ़मुक्तेश्वर से सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जनपद के शीर्ष अफसरों ने यातायात व्यवस्था और रूट डायवर्जन को भी देखा।पुलिस व प्रशासन ने ऐसी व्यवस्था की है कि ट्रैफिक जाम न होने पाए।
घर बैठे (LOAN) कराएं: 9756129288 || उत्कृष्ट विहान, स्वर्ग आश्रम रोड़, हापुड़ ||

























