एन एस एस के स्थापना दिवस पर छात्राओं ली स्वच्छता की शपथ
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):हापुड के आर्य कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मंगलवार को राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई व मतदाता जागरूकता समिति द्वारा महाविद्यालय की प्राचार्या प्रोफेसर साधना तोमर के संरक्षण व कार्यक्रम अधिकारी डॉ0 सर्वेश कुमारी के निर्देशन में राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस का आयोजन किया गया,जिसका विषय स्वच्छता ही सेवा रखा गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रोफेसर साधना तोमर ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलित करके किया। स्वयंसेविका जया भारती ने मां सरस्वती की नृत्य आराधना प्रस्तुत की lराष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की स्थापना 24 सितंबर, 1969 को हुई थी. यह भारत सरकार के युवा और खेल मंत्रालय की एक केंद्रीय योजना है।राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जन्म शताब्दी पर शुरू की गई इस योजना का मकसद उच्च शिक्षा ले रहे छात्रों में सामाजिक दायित्व, चेतना, और श्रम के प्रति सम्मान की भावना पैदा करना था। दीपा, तनीषा हिमांशी व अन्य स्वयं सेविकाओं ने राष्ट्रीय सेवा योजना का लक्ष्य गीत गया। स्वाति ने राष्ट्रीय सेवा योजना के इतिहास पर प्रकाश डाला।गुंजन सोनिया आदि छात्राओं ने स्वच्छता ही सेवा है व राष्ट्रीय सेवा योजना का महत्व विषय पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया ।छात्राओं ने सभी को स्वच्छता के प्रति सेवाभाव व अपने आसपास के वातावरण में स्वच्छ रखने के लिए प्रेरित किया। पारुल ने राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तहत अपने अनुभवों को एक बहुत ही सुंदर कविता के माध्यम से प्रस्तुत किया। गर्वित, स्वीटी ,रूहीना स्वयंसेविकाओं ने कर हर मैदान फतेह गाने पर सामूहिक नृत्य प्रस्तुत कर सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया । कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर सर्वेश कुमारी ने सभी स्वयंसेविकाओं को स्वच्छता की शपथ दिलाई।महाविद्यालय की प्राचार्य व कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्रोफेसर साधना तोमर ने छात्राओं को राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्यों व महत्व से अवगत कराया व सभी स्वयंसेविकाओं को सामाजिक कार्यों में अपनी सहभागिता बढ़ाने के लिए प्रेरित किया व राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई को राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर सर्वेश कुमारी ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए सभी स्वयंसेविकाओं को उनके कर्तव्य पथ पर चलने व सामाजिक विकास में अपने मूल्यवान योगदान के लिए जागरूक किया। प्रोफेसर अरुणा शर्मा ,प्रोफेसर जया शर्मा ,प्रोफेसर मनीला रोहतगी ,प्रोफेसर सरोजिनी , डॉक्टर रुचि त्यागी आदि प्राध्यापिकाएं व सभी स्वयंसेविकाएं उपस्थित रही।
ब्रेनवेव्स इंटरनेशनल स्कूल लेकर आया है हापुड़ की पहली प्रोफेशनल फुटबॉल अकादमी: 8791258181

































