
👁 0 views Views
गणतंत्र दिवस पर पुलिस ने ली कर्तव्य परायणता की शपथ
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):हापुड के पुलिस कार्यालयों व थानों पर 77 वां गणतंत्र दिवस-2026 समारोह सोमवार को हर्षोल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया और ध्वजारोहण कर कर्तव्य परायणता की शपथ ली। पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने कैम्प कार्यालय पर ध्वजारोहण किया और समस्त अधिकारी व कर्मचारीगण को मिष्ठान वितरित किया गया।
अपर पुलिस अधीक्षक विनीत भटनागर ने पुलिस कार्यालय पर ध्वजारोहण किया तथा उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों को कर्तव्यपरायणता,देश की अखण्डता एवं सत्यनिष्ठा की शपथ दिलायी और पुलिस कर्मियों को मिष्ठान वितरित किया गया।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264






























